HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत के नरसिंह मैदान में छठे जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट का...

रानीखेत के नरसिंह मैदान में छठे जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। ऐतिहासिक नरसिंह मैदान रानीखेत में जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज रविवार को मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग मुकुल सती ने सयुंक्त रूप से किया। उद्घाटन मैच माउंट सिनाय की टीम ने जीता

रानीखेत के नरसिंह मैदान में छठे जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
रानीखेत के नरसिंह मैदान में छठे जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

क्रिकेट मैच शुरू होने से पूर्व पुरोहित सुरेश पांडे ने वैदिक मंत्रो के उच्चारण द्वारा मुख्य अथितियों तथा जय श्री राम क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक किशन जलाल के साथ मिलकर संपूर्ण टूर्नामेंट सफल होने को लेकर पूजा कराई। आयोजक किशन जलाल ने बताया कि अभी तक 32 टीमों ने नामांकन दर्ज कर लिया है। जिसमें टूर्नामेंट के प्रथम मुख्य विजेता को ट्राफी के साथ 51000 कि धनराशि दी जाएगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उद्घाटन मैच में केंद्रीय विद्यालय ने 7 विकेट में 84 रन बनाये, जबकि माउंट सिनाय स्कूल गनियाद्योली ने निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाए और विजय रही। निर्णायक की भूमिका में नीरज पाठक व सूरज रावत रहे। इस अवसर पर दीवान सिंह अधिकारी, दीपक बिष्ट, रोशन अधिकारी, देव सिंह रावत, बच्चे सिंह नेगी, मनीष सद्भावना, मनोज बेलवाल, हरीश भगत, पूरन बिष्ट, पूरन रावत, दिगंबर कुवार्बी, सतीश नेगी, चारु पांडेय, कुलदीप अधिकारी, राहुल नेगी, तुलसी बिष्ट आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments