HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : नैनीताल बैंक के कर्मचारी प्रशिक्षण केन्द्र एंव सभागार का उद्घाटन

लालकुआं : नैनीताल बैंक के कर्मचारी प्रशिक्षण केन्द्र एंव सभागार का उद्घाटन

लालकुआं। हल्द्वानी स्थिति नैनीताल बैंक के कर्मचारी प्रशिक्षण केन्द्र एंव सभागार का भव्य उद्घाटन आज बैंक के प्रंबध निदेशक एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पंत नवसुसज्जित परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया, इस अवसर दिनेश पंत ने फीता काटकर सेंटर हॉल का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर प्रबंध निदेशक एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पंत ने बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि बैंक उत्तराखंड के विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से औघोगिक एंव व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सरल एंव सस्ती दरों पर ऋण सुविधाएं प्रदान करने हेतु कृत संकल्प है तदनुसार बैंक क्षेत्र कि आवश्यकतानुसार खुदारा ऋण एंव कृषि ऋण योजनाएं अत्यंत सरल शतों पर प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बैंक फिनेकल 10.x प्लैटफॉर्म पर अपने ग्राहकों को उच्चीकृत तकनीक से युक्त सेवाएं प्रदान कर रहा है, उन्होंने कहा कि इस नये प्रशिक्षण केंद्र में बैंक के कर्मचारी उत्तम प्रशिक्षण प्राप्त कर बैंक के व्यवसाय को तीव्र गति से आगे ले जाएंगे। उन्होंने बैंक के ग्राहकों, अंश धारकों, हित्त धारकों एंव सभी शुभचिंतकों को 100 वर्षों की लम्बी यात्रा के दौरान बैंक प्रति भरोसा दिखाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य परिचालन अधिकारी अरूण कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक हल्द्वानी यू. सी. रूवाली, वाईस प्रेजिडेंट एस. एल. साह, डी. के उप्रेती सहित परिसर तथा अनेक ग्राहक एंव बैंक के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड हादसा : दुल्हन लेने आए थे बाराती, हुए तेज रफ्तार कार के शिकार, दो की मौत

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में – रैगिंग का वीडियो वायरल, 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाए

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments