HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज: वार्ड पांच में अल्पसंख्यक महिला प्रशिक्षण का शुभारंभ

कालाढूंगी न्यूज: वार्ड पांच में अल्पसंख्यक महिला प्रशिक्षण का शुभारंभ

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

कालाढूंगी। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के सौजन्य से अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 5 में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वावधान में यह शिविर 14 जनवरी तक चलेगा। जिसमें 25 महिलाओं को नई रोशनी शिविर के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना है।

प्रथम दिन वार्ड सभासद सुनीता आर्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा उन्होंने महिलाओं में नेतृत्व कुशलता और और शिक्षा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षक नेहा और तैबानूर ने तमाम तरह के महिला अधिकारों व अल्पसंख्यक योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान नैनी बाल विकास समिति के सचिव नदीम अहमद, सरताज अहमद व सलमा बेगम आदि मौजूद रहे।

पिथौरागढ़, बिन ब्याहे हास्पिटल के बाथरूम में मां बनी नाबालिग, ऐसे खुला राज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments