HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड: राष्ट्रीय योगासन में खिलाड़ियों ने जीते 06 मेडल, प्रदेश का गौरव...

उत्तराखंड: राष्ट्रीय योगासन में खिलाड़ियों ने जीते 06 मेडल, प्रदेश का गौरव बढ़ाया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: हाल ही में छत्तीसगढ़ के भिलाई-दुर्ग में आयोजित छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के योगा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 28 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कुल 6 मेडल जीते और प्रदेश का नाम रोशन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

योगासन से जुड़े अल्मोड़ा के जसोद सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता में उत्तराखंड के योगा ​खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 03 गोल्ड, 02 सिल्वर और 01 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। उत्तराखंड के प्रतिभागी खिलाड़ियों में से ​सुमीर गनावली (सीनियर पुरुष वर्ग) ने 02 और ​अग्नि ओझा (सीनियर आयु वर्ग) ने 01 गोल्ड मेडल जीते। ​​रिद्धि लखेरा 01 सिल्वर मेडल और ​ध्रुव पोखरियाल ने 01 ब्रॉन्ज मेडल जीता। ​आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनियर महिला वर्ग) में मनीषा बिष्ट, अकुला ज्योतिका श्रेया, ज्योति, पिंकी और अंशिका रेवानी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर एक सिल्वर मेडल जीता। राज्य की टीम में अल्मोड़ा से सिनियर ए में निर्मला मेहता एवं श्वेता पुनेठा ने भाग लिया।

​इन खिलाड़ियों के साथ कोच टीना चौधरी और रंजीत सिंह मौजूद रहे। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर भारद्वाज और अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इधर उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि जिला देहरादून की ओर से आगामी 20, 21 और 22 सितंबर, 2025 को जूनियर, सब-जूनियर और मास्टर बी व सी वर्ग की योगासन प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और विजेताओं को विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments