HomeUttarakhandAlmoraमोबाइल टावर विवाद के मामले में प्रतिवादी ने रखा पक्ष, कहा न्यायायल...

मोबाइल टावर विवाद के मामले में प्रतिवादी ने रखा पक्ष, कहा न्यायायल का आदेश का किया है सम्मान

ADVERTISEMENTS
  • कहा विपक्षी ने गलत तथ्य प्रकाशित करा, सामाजिक प्रतिष्ठा की धूमिल
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां ग्राम गधोली में लग रहे जियो कंपनी के मोबाइल को लेकर उत्पन्न विवाद के मामले में प्रतिवादी ने अपना पक्ष रखा है। गधोली निवासी विरेंद्र सिंह बिष्ट ने डीएम को दिये ज्ञापन में कहा है कि न्यायालय से जारी आदेश का उनके द्वारा अनुपालन किया जा रहा है। इसके बावजूद विपक्षी द्वारा उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

ज्ञापन में कहा गया है उनके पिता की ग्राम गधोली में पुश्तैनी भूमि दर्ज है। जिसमें उनके पिता ने जियो कंपनी के साथ टावर लगाने का एग्रीमेंट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी ने रंजिश के तहत उनके खिला उप जिला मजिस्ट्रेट, न्यायालय में वाद दायर किया। कोर्ट के आदेश का उनके द्वारा पालन किया गया है। इसके बावजूद समाचार पत्रों के माध्यम से रिपोर्ट प्रकाशित करवा उनकी छवि खराब करने व मानसिक रूप से परेशान का प्रयासा किया गया है। उनका कहना है कि विपक्षी द्वारा यह तथ्य गलत प्रचारित किया जा रहा है कि उनकी पैतृक भूमि का बंटवार नही हुआ है। उनका कहना है ​कि पूर्व में पैतृक भूमि का बंटवारा हुआ है, जिस कारण ही विपक्षी द्वारा पूर्व में संयुक्त खाते की भूमि विक्रय की गई है। उन्होंन जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि ग्राम प्रधान गधोली को भी दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments