HomeBreaking Newsधारी–बिछखाली क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कामयाबी, दो गुलदार पिंजरे में...

धारी–बिछखाली क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कामयाबी, दो गुलदार पिंजरे में कैद

वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट के नेतृत्व में अभियान

CNE REPORTER, नैनीताल : जिले के धारी और बिछखाली क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का कारण बने गुलदारों को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी गोला नथुवाखान (नैनीताल) विजय चंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत दीनी और बिछखाली क्षेत्र से अलग–अलग दो गुलदार पिंजरे में कैद किए गए। इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र में एक गुलदार पकड़ा जा चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गत रात्रि पकड़े गए दोनों गुलदारों का वन विभाग की टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। गुलदारों के पकड़े जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

क्षेत्र के सिरसा, चोपड़ा, बिछखाली, सिमराड़ और मटेला जैसे गांवों में गुलदार का खौफ इस कदर था कि लोगों का शाम ढलते ही घरों से निकलना दूभर हो गया था। हाल ही में सिमराड़ के ग्राम प्रधान भारतेंदु पाठक की गाय को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने तत्काल बिछखाली में पिंजरा लगवाया, जिसमें बीती रात एक गुलदार कैद हो गया।

दीनी में आदमखोर की दहशत के बीच राहत

वहीं, धारी ब्लॉक के दीनी तल्ली क्षेत्र में भी एक अन्य गुलदार पिंजरे में फँसा है। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में बीते 26 दिसंबर को गुलदार ने हेमा देवी नामक महिला को अपना निवाला बना लिया था, जिससे पूरे इलाके में भारी रोष और डर का माहौल था। हालांकि, 6 जनवरी को भी यहाँ एक गुलदार पकड़ा गया था, लेकिन हलचल कम न होने पर विभाग ने निगरानी जारी रखी और अब एक और सफलता मिली है।

रेस्क्यू टीम का सराहनीय प्रयास

इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के साथ नितिन पंत, अनुभाग अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, भरत मासीवाल, डीडी मेलकानी और पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती व डॉ. तरुण गर्ग सहित करीब 60 कर्मचारियों का दल शामिल रहा।

ग्रामीणों का कहना है: “वन विभाग की इस सक्रियता से हमें बड़ी राहत मिली है। पिछले कई हफ्तों से हम डर के साये में जी रहे थे।”

हालाँकि, अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है जिसने महिला पर हमला किया था। क्षेत्र में अभी भी अन्य गुलदारों की सक्रियता की संभावना को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments