हल्द्वानी : बच्चे की खाने की नली में फंसी बिछिया, एसटीएच के डाक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला

0

हल्द्वानी। कहते है डॉक्टर भगवान का रूप होते है, ये आए दिन साबित होता रहता है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के एसटीएच में सामने आया है जहां एक बच्चे की खाने की नली में दो अंगूठी (बिछिया) फंस गई थी। जिसको एसटीएच के डाक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला है। बच्चा अब ठीक है जिसे बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।


ADVERTISEMENTS

एसटीएच ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शहजाद अहमद ने बताया कि गरुड़ बागेश्वर निवासी तीन साल के रक्षित ने महिलाओं द्वारा पैर में पहनने वाली बिछिया निगल ली थी। जिसे परिजन 22 मार्च शाम को एसटीएच लेकर पहुचें। बच्चे का एक्सरे करवाया, जिससे पता चला कि बिछिया खाने की नली के बीच में फंसी हैं।

एनेस्थीसिया विभाग की मदद से बच्चे को बेहोश करके डॉ. शहजाद अहमद ने मशीन से बिछिया को निकाला। बच्चे के ठीक हो जाने पर बुधवार को बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। टीम में एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. प्रियंका चौरसिया व नर्सिग स्टाफ शामिल रहा। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

रुड़की के शुभम का The Kashmir Files में शानदार प्रदर्शन, इस रोल में आए नजर

उत्तराखंड : लगातार दो दिन रेट बढ़ने के बाद आज क्‍या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

ADVERTISEMENTS