HomeUttarakhandAlmoraहाय महंगाई ! रानीखेत में कांग्रेस ने भाजपा को खूब सुनाई खरी-खोटी,...

हाय महंगाई ! रानीखेत में कांग्रेस ने भाजपा को खूब सुनाई खरी-खोटी, फूंका पुतला

CNE REPORTER, RANIKHET

ADVERTISEMENTS
Advertisement

निरंतर बढ़ती महंगाई आज संपूर्ण प्रदेश में मुद्दा बना। इसी क्रम में रानीखेत में भी कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता आज बुधवार की सांय यहां गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेहताश बढ़ चुकी है। नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकाल की वर्तमान से तुलना करें तो आज महंगाई करीब तीन गुना अधिक बढ़ चुकी है। भाजपा सरकार ने तो आम गरीब तबके की जनता की कमर ही तोड़ कर रख दी है। उन्होंने एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिस परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य कमाने वाला हो, उसका इस महंगाई में जीना मुश्किल है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख हीरा रावत, पंकज गुरुरानी, विजय तिवारी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दकी, शहनवाज, अम्न शेख, गोविंदराम, राजेन्द्र बिष्ट, मोहित रजोरिया, गौरव भट्ट, हरीश जलाल, नवीन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments