HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 07 उद्यमियों के उद्यम स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति

Almora News: 07 उद्यमियों के उद्यम स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उद्योग विभाग की एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था के तहत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक आज जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में 07 उद्यमियों के आवेदनों में औपचारिकतायें पूर्ण पाये जाने पर उद्यम स्थापित करने की सैद्वान्तिक स्वीकृति दी गयी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग की रिर्पोट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वरोजगार से सम्बन्धित आवेदनों पर रिपोर्ट अपने कार्यालय में लम्बित न रखें और सभी उप जिलाधिकारी अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख करें कि जिस आवेदक द्वारा आवेदन किया गया है, उसका भूमि से सम्बन्धित विवाद व अतिक्रमण आदि तो नहीं है। जिलाधिकारी ने 143 के मामलों को भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। बैठक में महाप्रबन्धक उद्योग मीरा बोरा के अलावा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments