HomeAccidentलालकुआं में ट्रक ने बाइक सवार मिल कर्मचारी को रौंदा, मौके पर...

लालकुआं में ट्रक ने बाइक सवार मिल कर्मचारी को रौंदा, मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में वीआईपी गेट के समीप सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार 14 टायर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मृतक की पहचान दीपक सिरोही के रूप में हुई, जो सेंचुरी पेपर मिल का नियमित कर्मचारी था। दीपक न्यू कॉलोनी, पेपर मिल के अंदर रहता था। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब ट्रक मिल के अंदर से माल उतारने के बाद बाहर निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटना के आधे घंटे बाद ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके कारण तत्काल सहायता नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि दीपक सिरोही शाम 5 बजे फैक्ट्री से ड्यूटी छूटने के बाद बाजार चला गया था। देर शाम घर के लिए बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान फैक्ट्री गेट के बाहर हादसा हो गया। घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दीपक की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments