HomeAccidentहल्द्वानी न्यूज : गौला में रेते की ढांग धंसी, तीन श्रमिक दबे,...

हल्द्वानी न्यूज : गौला में रेते की ढांग धंसी, तीन श्रमिक दबे, एक की मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। गौला नदी में खनन करते समय शुक्रवार को अचानक रेत का पूरी ढांग गिर जाने से उसके नीचे तीन मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई शेष दोनों को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गौला नदी में शुक्रवार को श्रमिकों का एक समूह रेता बजरी निकाल कर डंपरों में भर रहे थे। एक बड़े गड्ढे में लगभग दस मजदूर घुसे थे और यहां से उपखनिज को निकाल कर ऊपर अपने साथियों को दे रहे थे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

लालकुआं न्यूज : गोरापड़ाव गौला गेट बंद कर वाहन स्वामियों ने निकाली क्रशर मालिकों के खिलाफ भड़ास, भाड़ा बढ़ाने की कर रहे मांग

घटना शुक्रवार शाम की है। अचानक गड्ढे का ऊपरी हिस्सा ढह गया। ढांग मजदूरों के ऊपर जा गिरी। जिसमें गाजीपुर निवासी शुकालू राम (38) और दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को खनन कर रहे अन्य मजदूरों ने बमुश्किल से बाहर निकाला और निजी वाहन से तीनों मजदूरों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा, जहां शुकालू राम ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मजदूरों के एक साथी ने बताया कि सभी मजदूरी करने के लिए 26 नवंबर को गोरापड़ाव आए थे। रोज की तरह शुक्रवार को काम कर रहे थे। इसी समय अचानक हादसा हो गया।

सुनो कहानी/आज सुनें कथाकार इंदिरा किसलय की तीन लघुकथाएं

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments