HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में कांग्रेस ने बुलंद की आवाज—रोजगार दो या गद्दी छोड़ो, लमगड़ा...

अल्मोड़ा में कांग्रेस ने बुलंद की आवाज—रोजगार दो या गद्दी छोड़ो, लमगड़ा में कुंजवाल के नेतृत्व में धरना

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि : 12 सितंबर, 2020

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर शनिवार को जिले में कांग्रेसजनों ने बेरोजगारी के मद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने धरना देकर सरकार पर युवा विरोधी नीतियां लागू करने और बेरोजगारी को बढ़ाने का सीधा आरोप लगाते हुए जमकर खिंचाई की। सभा, नारों व स्लोगनों से त्रिवेंद्र सरकार रोजगार दो, वरना गद्दी छोड़ दो की आवाज उठाई।
अल्मोड़ा में पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में धरना दिया। यह सांकेतिक धरना पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 1 बजे तक चला। धरने के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारें युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही हैं। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में काबिज हुई है, तब से युवा वर्ग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने इस बात को अफसोसजनक बताया कि आज उत्तराखंड में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और युवा वर्ग पढ़—लिख कर रोजगार के लिए भटक रहा है। सरकार ने खाली पदों को भरने की विज्ञप्तियां तक नहीं निकाली। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने रोजगार दो या गद्दी छोड़ो के जमकर नारे लगाये। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डये समेत नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पारितोष जोशी, लीला जोशी, दीपा साह, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, सिकन्दर पवार, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, विनोद वैष्णव, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, हर्ष कनवाल, शरद साह, राजेन्द्र बोरा, अशोक ग्वासीकोटी, महेश चन्द्र, अम्बीराम, राबिन भन्डारी, अमित बिष्ट, सुरेश परदेशी, कृष्णा लटवाल, कार्तिक साह, आमिर सिद्दिकी, सुमित कुमार, सूरज सिंह, आर्शीवाद गोस्वामी, हीरा सिंह बिष्ट समेत दर्जनों की संख्या कांग्रेसजन शामिल हुए। सभा का संचालन नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने किया।
लमगड़ा : कांग्रेेस के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विकासखंड लमगड़ा में धरना दिया और सभा, नारों व स्लोगनों से आवाज उठाई—त्रिवेंद्र रावत रोजगार दो, वरना गद्दी छोड़ दो।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सभा को संबोधित करते हुए विधायक गो​विंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब से​ भाजपा ने सरकार की गद्दी संभाली है, तभी से युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देेने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सालों में रोजगार तो नहीं दे पाए, मगर 12 करोड़ लोगों का उन्होंने जरूर छिन लिया है। इधर उत्तराखंड में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यदि बेरोजगार युवाओं के हित में जल्द सरकार ने निर्णय नहीं लिया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन खड़ा कर देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने की। धरने में धन सिंह फर्तियाल, राधाकृष्ण थुवाल, हरीश डसीला, पूरन पांडे, मनोज रावत, राजेश अधिकारी, जगन्नाथ पांडे, गोपाल महरा समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments