HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मल्ला महल के संरक्षण के नाम पर कराये जा...

Almora News : मल्ला महल के संरक्षण के नाम पर कराये जा रहे कार्य पर तत्काल लगायें रोक, समिति ने पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

मल्ला महल के संरक्षण के नाम पर कथित रूप से तमाम मानकों को ताक में रखते हुए कराये जा रहे अकुशल कार्य का मुद्दा आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के समक्ष भी उठा। सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति ने बकायदा पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर इस सम्बन्ध में उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें इस कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि मल्ला महल संरक्षण कार्य पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि इस ऐतिहासिक पुरातात्विक धरोहर का संरक्षण पुरात्तव विशेषज्ञों की देख-रेख में किया जाना चाहिये था। ज्ञापन में पर्यटन मंत्री से उक्त कार्य पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में कराये जाने, उक्त धरोहर को भारतीय पुरातत्व सवेक्षण संस्थान को सौपें जाने तथा पुरातात्विक नियमों के विपरीत अब तक किये गये कार्य की उच्च स्तरीय जांच किये जाने की मांग की गयी। ज्ञापन सौंपने वालों में संघर्ष समिति के संयोजक व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभासद हेम तिवारी, सचिन आर्य, उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पीसी तिवारी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments