HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अवैध खनन व परिवहन कतई बर्दाश्त नहीं होगा—अनुराधा

बागेश्वर: अवैध खनन व परिवहन कतई बर्दाश्त नहीं होगा—अनुराधा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 जिला टास्क फोर्स में डीएम ने दिए कई निर्देश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कलेक्ट्रेट में जिला टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए सक्रिय होकर प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट सख्त है, इसलिए टास्क फोर्स के अधिकारी नियमित चेकिंग कर अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण लगायें। अवैध खनन कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पेनाल्टी भी लगायी जाय। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर अवैध खनन रोकने के लिए टीमें गठित करने के निर्देश दिए साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही की नियमितय रिपोर्ट जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने आम जनता व जनप्रतिनधियों से भी अवैध खनन व परिवहन की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है। उन्होंने टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन को रोकने के दिए संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी,उपजिलाधिकारी मोनिका, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, तहसीलदार दीपिका आर्या, किशन सिंह मलडा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments