HomeBreaking Newsक्षेत्र में फल—फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, नशेड़ी बन रहे युवा

क्षेत्र में फल—फूल रहा अवैध शराब का कारोबार, नशेड़ी बन रहे युवा

ADVERTISEMENTS

📌 आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब का कारोबार फल—फूल रहा है। आरोप है कि आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते अवैध शराब कारोबारी बेखौफ होकर धंधा चला रहे हैं। हाल यह है कि शाम ढलते ही गांव—गांव में लोग शराब के नशे में घूमते दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि काकड़ीघाट से ग्राम कूल तक अवैध शराब का कारोबार चलता दिख रहा है। यहां अवैध रूप से शराब खरीदी व बेची जा रही है। शराब के चलते गांव—गांव में युवा और बच्चे बिगड़ रहे हैं। वहीं, सरकार को भी राजस्व का बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

महिलाओं का कहना है कि गांव—गांव तक शराब आखिर कैसे पहुंच रही है, इसका पता लगना चाहिए। उनके परिवार के पुरुष और बच्चे शराब के लती हो चुके हैं। जिससे आए दिन घर—घर में झगड़े हो रहे हैं। इधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बड़ा सवाल यह भी है कि आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी क्यों नहीं कर रहा। इसके पीछे क्या मिलीभगत है अथवा कुछ और यह भी सोचनीय प्रश्न है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments