HomeBreaking Newsझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन BJP में शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन BJP में शामिल

ADVERTISEMENTS

चंपाई सोरेन BJP में शामिल

रांची | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि Champai Soren के आने से भाजपा मजबूत होगी। टाइगर अभी जिंदा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों का पार्टी रह गई है।

बुधवार, 28 अगस्त को देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी दायित्व देगी, उसी हिसाब से हम काम करेंगे। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।’ चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के एक दिन के अंदर ही झारखंड कैबिनेट में दूसरे मंत्री को जगह मिल गई है। चंपाई सोरेन की जगह रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

शिवराज बोले- JMM अब पति-पत्नी और दलालों का पार्टी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। टाइगर अभी जिंदा है। चंपाई जी ने झारखंड निर्माण में अपना जीवन खपा दिया, ऐसे ही कार्यकर्ता और नेताओं की वजह से अटल जी ने अलग झारखंड बनाया था। जिस चंपाई सोरेन ने माली की तरह JMM को सींचा, अब वो सिर्फ पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है।

मैंने कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी

वहीं, चंपाई सोरेन ने कहा कि हमने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला लिया था, लेकिन झारखंड की जनता का प्यार देखकर फिर राजनीतिक तौर पर एक्टिव हुआ। मैंने झारखंड आंदोलन का उतार चढ़ाव देखा है। चंपाई सोरेन ने कहा मैं दिल का साफ हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी। जिसने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी उसके पीछे जासूस लगाया। उस दिन के बाद हमने फैसला लिया कि दल में जाएंगे, जनता की सेवा करेंगे।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments