HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : छोटे वाहन से हल्द्वानी आ रहे हैं तो इस...

हल्द्वानी न्यूज : छोटे वाहन से हल्द्वानी आ रहे हैं तो इस खबर को पढ़ कर घर से निकलें

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। धनतेरस एवं दीपावली महोत्सव के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था आज से ही लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था आज दिनांक 10 नवंबर से 14 नवंबर तक प्रातः 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक लागू रहेगा। बड़े वाहनों, रोडवेज बसों/निजी/सिडकुल की बसों का डायवर्जन यथावत रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन तिराहे काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गाॅधी इण्टर काॅलेज तिराहे से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल तिराहे/कालटैक्स तिराहे नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।

रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की तिराहे से हाइडिल तिराहे/कालटैक्स तिराहे से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।

कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड/पनचक्की तिराहे से काॅलटैक्स तिराहे/हाईडिल तिराहे होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।

नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।

रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को काॅलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडाॅट तिराहे की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को डिग्री काॅलेज तिराहे से मुखानी की ओर भेजा जायेगा एवं शेष बचे वाहनों को नैनीताल काॅ. बैंक तिराहे से डायवर्ट कर जेल रोड तिराहे/मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड से आईटीआई तिराहे रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।

प्रवेश वर्जित स्थान-
किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सिन्धी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे, ओके होटल चौराहे एवं ताज चौराहे से बाजार के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे। बाजार क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था-रामपुर रोड से शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरगम सिनेमा के मैदान में पार्क किया जायेगा। बरेली रोड से शहर में आने वाले वाहनों को मेडिकल चौकी के सामने मुख्य मार्ग के एक ओर एवं शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरस पार्किंग में पार्क किया जायेगा। दोपहिया वाहनों को नानक स्वीट्स के किनारे पार्किंग में एवं महिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments