Almora News: आप अंत्योदय कार्डधारक हैं, तो इस तिथि तक कराएं मैपिंग

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अगर आप अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं, तो आपको वर्ष में तीन गैस सिलेंडर मु्फ्त रिफिल करने के लिए अपनी गैस एजेंसी में अपने गैस कनेक्शन की मैपिंग करनी होगी। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जून 2022 निर्धारित की गई है।


ADVERTISEMENTS

यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने दी है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन (03) गैस सिलेंडर रिफिल नि:शुल्क उपलब्ध कराने हैं। उन्होंने पात्र अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि वे अपनी अपनी गैस एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर अपने गैस कनेक्शन को गैस एजेंसी पर मैपिंग कर लें। गैस कनेक्शन मैपिंग करने के लिए अपना आधार कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं गैस उपभोक्ता नंबर आदि साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची मेल के माध्यम से गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराई जा रही है। सभी अंत्योदय कार्डधारक 15 जून 2022 तक गैस एजेंसी पर अपने गैस कनेक्शन की मैपिंग अवश्य कर लें।

ADVERTISEMENTS