HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: गांव तक यातायात सुविधा नहीं दी, तो चुनाव बहिष्कार

Bageshwar News: गांव तक यातायात सुविधा नहीं दी, तो चुनाव बहिष्कार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़ (बागेश्वर)
विकासखंड गरूड़ के मजकोट के ग्रामीणों को अनुनय—विनय के बाद भी गांव तक एक अदद सड़क नहीं मिल सकी है। इसके अलावा कई अन्य मांगें लंबित हैं। उनके द्वारा इन मांगों को लेकर तहसील पर आंदोलन चलाया जा रहा है। अब अनसुनी से नाखुश ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उन्हें गांव तक यातायात सुविधा नहीं मिली, तो वे चुनाव बहिष्कार करेंगे।

आंदोलित ग्रामीणों ने कहा है कि सांसद आदर्श गांव के गांव में यातायात की सुविधा तक नहीं है। ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय में चलाया जा रहा धरना जारी रहा। मजकोट के ग्रामीणों का गरुड़ तहसील में चलाया जा रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि मजकोट गांव सांसद आदर्श गांव है, परंतु यहां पर अब तक यातायात की सुविधा तक नहीं है। कहा कि गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा की भी समस्या बनी हुई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

वक्ताओं ने कहा कि विभाग व ठेकेदार की कानूनी लड़ाई के चलते ग्रामीणों को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण प्रारंभ नहीं किया तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले वह कई बार प्रशासन और विभाग से रोड़ बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण आनंद पुरी, मान गिरी, पूरन गिरी, कैलाश गिरी, लक्ष्मण गिरी, वीरेंद्र गिरी, मोहनी गिरी ने संबोधित किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments