HomeUttarakhandBageshwarमनोयोग से जुटेंगे शिक्षक तो होगी निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति

मनोयोग से जुटेंगे शिक्षक तो होगी निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। निपुण भारत मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता डायट बागेश्वर के सभागार में संपन्न हो गई है।जनपद में डायट बागेश्वर के निपुण भारत मिशन के समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि जनपद स्तर पर इस प्रतियोगिता में नौ विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जो विभिन्न विकास खंडों से चयनित होकर आए हैं।

ADVERTISEMENTS

प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य डीसी सती तथा जिला समन्वयक समग्र शिक्षा किरन जोशी ने किया। सती ने कहा कि जनपद के शत प्रतिशत विद्यालयों में शिक्षक निपुण विद्यार्थियों को तैयार करने हेतु मनोयोग से जुट जाएं, तभी 2026-27 में निपुण भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकेगी।

जनपद स्तर की प्रतियोगिता में गौरव देव राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट ने प्रथम स्थान, प्राची राजकीय प्राथमिक विद्यालय छटिया गरुड़ ने द्वितीय स्थान तथा जानवी मेहरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरसिंहचौर गरुड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। उसे डीबीटी के माध्यम से 10000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता में संजय पूना, वंशीधर जोशी, उषा साह तथा ज्योति बोरा ने मूल्यांकन का कार्य किया।

इस अवसर पर रवि कुमार जोशी, डॉ. के एस रावत, डॉ.हरीश जोशी, डॉ. भुवन चंद्र,पूजा लोहुमी, डॉ. चंद्र मोहन जोशी, रुचि पाठक, हरीश ऐठानी, रमेश चंद्र जोशी, प्रताप कबडोला हयात सिंह चौड़िया, मंजू देवी समेत समस्त मार्गदर्शक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments