अल्मोड़ा। विकासखंड द्वाराहाट अंतर्गत बग्वालीपोखर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उदयपुर क्षेत्र के ग्राम उडीला में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम उस महिला के पति ने ही दिया है। महिला पर धारधार हथियार से हमला किया गया है और बेरहमी से उसको काट डाला है। महिला का नाम बीना जोशी बताया जा रहा है। हत्यारे की पहचान उसके पति दयाकृष्ण जोशी के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच गई है। द्वाराहाट से रेगुलर पुलिस भी घटनास्थल पर रवाना हो गई है। इस घटना में हमारी नजर लगातार बनी हुई है। जल्द ही हम आपको घटना की विस्तृत जानकारी देंगे। जुड़ें रहें सीएनई के साथ।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।