HomeAccidentआकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी, 2 बेटियां हुई जलकर राख, कंकाल शेष

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी, 2 बेटियां हुई जलकर राख, कंकाल शेष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। उत्तर प्रदेश से एक दिल को दहला देने वाली ख़बर आई है। प्रयागराज में बिजली बिजली गिरने से पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चियों की उम्र 5 और 3 साल थी। घटना उस वक्त हुई, जब पूरा परिवार घर में सो रहा था। हादसा इतना भयानक था कि अब सिर्फ कंकाल ही शेष बचे हैं।

प्रतीक चित्र : आकाशीय बिजली गिरने से क्षण भर में पति-पत्नी, 2 बेटियां हुईं जलकर राख, कंकाल शेष

उल्लेखनीय है कि बिजली गिरने का यह मामला बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव का है। घटना गत रात्रि हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बच्चियां अपनी मां के साथ और पिता अकेले सो रहे थे। उनका मकान पर फूस का छप्पर पड़ा हुआ था। सभी इसी के नीचे सो रहे थे। रात करीब 12 बजे तेज आंधी आई। इसी बीच बादल गरजने के साथ मकान के छप्पर पर आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली गिरते ही झोपड़ी में आग लग गई और सभी आग में जिंदा जल गए। आग की लपटों को देखकर पड़ोसी मदद को आए और आग को बुझाने की कोशिश की। मगर तब तक दो मासूमों समेत मां-पिता की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय रामसेवक, उनकी पत्नी 28 वर्षीय सुनीता देवी और दो बेटी, 5 वर्षीय राधिका और 3 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। बिजली गिरने के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। रात करीब 2 बजे तेज गर्जना के साथ बिजली मकान पर गिरी और कुछ ही पलों में आग लग गई।

पूरे यूपी में आकाशीय बिजली का कहर

उल्लेखनीय है कि विगत 24 घंटे में संपूर्ण यूपी में बिजली गिरने से 15 लोगों की जान जा चुकी है। ललितपुर-प्रयागराज में 4-4, औरैया में 3, हमीरपुर में 2, जालौन और महोबा में 1-1 लोगों की जान गई है। इसके अलावा, हीटस्ट्रोक से 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है। वाराणसी में 4, सोनभद्र, गाजीपुर और मिर्जापुर में 1-1 लोगों की जान गई है।

इधर, सहारनपुर, गोंडा, इटावा, बुलंदशहर और बिजनौर में सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में तड़के सुबह 3 बजे हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 47 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं, 18 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

आकाशीय बिजली गिरने का एक दृश्य —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments