HomeUttarakhandAlmoraकुमाऊं क्षेत्र से सुरेश सिंह डंगवाल अध्यक्ष, दीपक सिंह मटियाली महामंत्री चुने...

कुमाऊं क्षेत्र से सुरेश सिंह डंगवाल अध्यक्ष, दीपक सिंह मटियाली महामंत्री चुने गए

सुनील कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वादश महाअधिवेशन संपन्न

देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वादश महाअधिवेशन संपन्न हो गया है। इस दौरान संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी के अलावा दोनों मंडलों के चुनाव भी हुए। नवनिर्वाचित मंडल कार्यकारणी (कुमाऊं क्षेत्र) के चुनाव में सुरेश सिंह डंगवाल मंडल अध्यक्ष, दीपक सिंह मटियाली प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर महामंत्री तथा सुनील कुमार निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि समस्त इंजीनियरिंग विभागों के उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का द्वादश महाअधिवेशन 12 और 13 जून को नींबूवाला गड़ी कैंट देहरादून में हुआ। महाअधिवेशन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी एवं अति विशिष्ट अतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्धन रहे।

इस दौरान नई प्रांतीय कार्यकारणी का चुनाव हुआ। साथ ही दोनों मंडलों के भी चुनाव हुए। नव निर्वाचित मंडल कार्यकारणी में मंडल अध्यक्ष (कुमाऊं क्षेत्र) इं० सुरेश सिंह डंगवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी इं० पंकज मेहरा को 104 वोटों के भारी मतों के अंतर से हराया

मंडल सचिव/ महामंत्री (कुमाऊं क्षेत्र) के पद पर इं० दीपक सिंह मटियाली ने अपने प्रतिद्वंद्वी इं० यशपाल सिंह को 112 वोटों के भारी अंतर से हराया।

साथ ही मंडल उपाध्यक्ष पर इं० सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए हुए समस्त इंजीनियरिंग विभागों के इंजीनियर्स ने प्रतिभाग किया।

इधर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को समस्त डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बधाई दी है। खास तौर पर इं. सुरेश सिंह डंगवाल और इं. दीपक सिंह मटियाली को मिली जीत पर हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments