HomeAccidentमौत का बुलावा : पहाड़ से आल्टो कार पर गिरा विशाल पत्थर,...

मौत का बुलावा : पहाड़ से आल्टो कार पर गिरा विशाल पत्थर, चालक की मौत, 03 घायल

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS

यहां हुए एक दर्दनाक हादसे में पिथौरागढ़ से बेरीनाग जा रही आल्टो कार में पहाड़ से ​पत्थर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई, ज​बकि तीन सवार घायल हैं।

सीएनई को मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से बेरीनाग की ओर आ रही आल्टो कार संख्या U k- 05B 30 34 पर थल पिथौरागढ़ सड़क में सिलचमम्मू के पास आल्टो कार में पत्थर आ गिरा। इस हादसे में वाहन चालक दवेंद्र उर्फ दीपक सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जाड़ापानी थाना गंगोलीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों में वाहन में सवार मोहन सिंह उम्र 44 वर्ष पुत्र विशन सिंह, सचिन सिंह उम्र 18 वर्ष पुत्र विशन सिंह निवासी बेरीनाग, जगत सिंह रौतेला उम्र 51 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी जाड़पानी को हल्की चोटें आई हैं।

तीनों को 108 के माध्यम से जिला मुख्यालय भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही थल थाने के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल समेश शर्मा, धर्मेंद्र भारती मौके पर पहुंचे और देर शाम तक पुलिस टीम ने वाहन को काटकर मृतक का शव बाहर निकाला। सूचना यह है कि शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments