हल्द्वानी ब्रेकिंग : एचएमटी क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, शिकारी बोले-यह आदमखोर नहीं

0

हल्द्वानी। एच एम टी क्षेत्र में आज सुबह एक तेंदुए के देखे जाने से हडकंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आदमखोर को मारने के लिये यहां पहुंचे शिकारी जॉय हुकिल को भी सूचना दे गई। बाद में तेंदुआ जंगल में चला गया। जॉय ने सी एन ई को बताया की आदमखोर तेंदुआ गोली से घायल है। जबकि यह पूरी तरह से स्वस्थ है। इसका अर्थ यह हुआ कि यह वो वाला तेंदुआ नहीं है जिसे आदमखोर घोषित किया गया है।
आज सुबह 10:30 बजे एक बाघ रानी बाग एचएमटी की डी क्लास पर नैनीताल रोड के किनारे जंगल पर दिखाई दिया था। सूचना पर जंगलात की पूरी टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पत्थरों के बीच छुप गया। वन विभाग की टीम ने उसकी काफी तलाश की लेकिन तेंदुआ दोबारा नहीं दिखा।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS