HomeCrimeनालागढ़ न्यूज : एचआरटीसी के चालक-परिचालकों ने लगाए निजी बस परिचालक-चालकों पर...

नालागढ़ न्यूज : एचआरटीसी के चालक-परिचालकों ने लगाए निजी बस परिचालक-चालकों पर गुंडागर्दी के आरोप

नालागढ़। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक परिचालकों ने निजी बस परिचालक व चालकों पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ के कर्मचारियों द्वारा पीडब्ल्यू डी के रेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक परिचालकों ने निजी बस परिचालक – चालकों पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आए दिन निजी बस चालक परिचालक समय सारणी को लेकर लड़ाई झगड़े करते हैं और बीते दिनों सोलन में एक परिवहन के कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी परिवहन के कर्मचारियों ने सरकार व विभाग से निजी बस चालक परिचालकों के लिए एक अलग नियम बनाने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस अड्डे से अपने समय पर चलती है और आए दिन निजी बस चालक परिचालकों की गुंडागर्दी देखी जाती है। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे से किसी के साथ ऐसी घटना सामने ना आ सके साथ ही परिवहन के कर्मचारियों ने निजी बस चालक परिचालकों के लिए अलग से कानून बनाने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments