HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स में मरे कोरोना पाजिटिवों के शवों को दफनाने...

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स में मरे कोरोना पाजिटिवों के शवों को दफनाने के लिए रानीपोखरी में खोदे जा रहे थे गड्ढे, लोगों के विरोध के आगे कैसे झुका प्रशासन, पढ़ें यह खबर

रानीपोखरी। कोरोना पाजिटिव लोगों को दफनाने के लिए जिला प्रशासन ऋषिकेश से रानीपोखरी तक दौड़ लगा रहा है। आज सुबह यहां रैनापुर में दो कब्रें खोदे जाने की जानकारी पर रैनापुर के लोगों ने हो हलला किया तब कहीं जाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने अपने कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमितों को दफनाने की इजाजत नहीं दी। अतत: प्रशासन ने नई जगह पर शवों को दफनाने के लिए अपनी तलाश जारी रखने का ऐलान किया इस पर ग्रामीण शांत हुए।
मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह रैनापुर के पास छोटे से कब्रिस्तान में कुछ लोग गड्ढे खोदते हुए देखे गए। पूछे जाने पर उन्होंने जानकारी दे दी कि कल एम्स ​ऋषिकेश में मरे दो कोरोना संक्रमितों को दफनाने के लिए प्रशासन ने यहां तैयारी करने की इजाजत दी है। इस जानकारी के बाद दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कब्रिस्तान में जमा हो गए और कब्रें खोदने का काम रुकवा दिया गया।
इस पर अपर जिलाधिकारी प्रेम लाल और पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का बुहत प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोग अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुए। अंतत: अफसरों ने शवों को दफनाने के लिए दूसरी जगह तलाश करने का आश्वासन दिया और लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान अधिकारियों से स्थानीय लोगों की तीखी नोक झोक भी हुई।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments