जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की याद में सम्मान समारोह
स्व. बिष्ट के परिजनों को किया सम्मानित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में आज खास दिन था। आज शनिवार को यहां वर्ष 8 दिसंबर 1968 से 2 अक्टूबर 1975 तक सचिव एवं जीएम के पद पर कार्यरत रहे स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की याद में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें स्व. बिष्ट की पत्नी विमला बिष्ट और पुत्र आदित्य कुमार को सम्मानित किया गया।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में हुए सम्मान समारोह में स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की पत्नी विमला बिष्ट और पुत्र आदित्य कुमार को पुष्प गुच्छ देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के चित्र का उद्घाटन भी उनके परिजनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।