धर्मपत्नी विमला बिष्ट ने काटा फीता
जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा में होगा स्वागत
सीएनई रिपोर्टर। विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत जसकोट में समाजसेवी स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के नाम से बने 8 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी विमला बिष्ट ने किया। यह मोटर मार्ग विश्वनाथ से जसकोट तक के लिए जनता की लंबे समय से की जा रही मांग व संघर्ष के बाद बना है। शासन ने इस मार्ग को समाजसेवी स्व. बिष्ट को समर्पित किया है।

उल्लेखनीय है कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट जिला सहकारी बैंक के पूर्व सचिव एवं महाप्रबंधक थे। वे मूल रूप से ग्राम उजौला, लमगड़ा के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली रहता है। अल्मोड़ा के एआईसी में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी। उनकी धर्मपत्नी विमला बिष्ट का भी अल्मोड़ा से नाता रहा है। वह पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की भतीजी हैं तथा पुत्र आदित्य कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार में अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

आदित्य कुमार ने बताया कि कल 31 मई को उनकी माता विमला बिष्ट का जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा सभागार में सुबह 11 बजे सम्मान किया जायेगा। बताना चाहेंगे कि स्व. प्रेम सिंह बिष्ट ने सहकारी बैंक के महाप्रबंधक व सचिव पद पर रहते हुए जन हित में कई लोकप्रिय स्कीम भी चलाई थी। जिसके चलते उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं।
