HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: स्कूटी समेत रामगंगा नदी में बहे होमगार्ड का अभी तक...

Almora News: स्कूटी समेत रामगंगा नदी में बहे होमगार्ड का अभी तक नहीं चला पता, सर्च अभियान जारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चौखुटिया थानांतर्गत रामगंगा नदी में बहे होमगार्ड राकेश किरौला की ढूंढखोज के लिए रेस्क्यू टीम का सर्च अभियान जारी है, लेकिन होमगार्ड का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। गत दिवस ड्यूटी से लौटते वक्त होमगार्ड स्कूटी समेत नाले के बहाव में बह गये।

ADVERTISEMENTSAd

गौरतलब है कि राकेश किरौला पुत्र मोहन सिंह किरौला, निवासी ग्राम सोनगांव, तहसील चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा थाना चौखुटिया में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। गत दिवस वह ड्यूटी समाप्ति के बाद अपनी स्कूटी संख्या UK-01C-7131 से अपने घर लौट रहे थे, राह में पड़ने वाले नैगाड़ नाले के तेज बहाव में स्कूटी समेत बह गए और रामगंगा नदी में बह गए।

सूचना मिलने के बाद से राकेश किरौला की ढूंढ़खोज के लिए चौखुटिया पुलिस, एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हैं, किंतु होमार्ड का अभी कोई पता नहीं लग सका है और खोजबीन जारी है। उनकी स्कूटी रामगंगा नदी के किनारे मिली है, जिससे उनके रामगंगा नदी में बहने का अंदाजा लगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments