HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जियारानी छात्रावास में जमी छात्राओं की होली महफिल

Almora News: जियारानी छात्रावास में जमी छात्राओं की होली महफिल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा होली के रंग से सराबोर है। चहुंओर होली गायन की धूम है। दिन में घर—घर महिला हो​ली कार्यक्रमों ने माहौल होलीमय बनाया है, तो रात कहीं पुरुषों की बैठकी होली महफिलें सज रही हैं, तो कहीं खड़ी होली माहौल में चार चांद लगा रही है।
इसी क्रम में एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा के जियारानी छात्रावास भी होलीमय है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह ने छात्रावास में होली कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न होली गीतों के साथ समा बांधा। इस मौके पर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। ‘फगुनवा रंग भर लाओ रे, खेलन आई राधिका प्यारी’, ‘ए मुबारक मंजरी फूलों भरी, ऐसी होली खेली जनाब अली’ व ‘युग—युग जिवें मित्र हमारे, हरस बरस सब खेलें होली’ आदि होली गीत गाए गए। होली कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका डॉ. ममता असवाल समेत छात्रावास की नेहा बिष्ट, नेहा पांडे, मोनिका, मीना विश्वास, किरण बोरा, मेघना, कृति पुजारी आदि कई छात्राओं ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments