HomeBreaking NewsHoli 2025 कब, 14 या 15 मार्च ! जानें होलिका दहन और...

Holi 2025 कब, 14 या 15 मार्च ! जानें होलिका दहन और रंगोत्‍सव की सही डेट

ADVERTISEMENTS

Holi 2025 Date: वर्तमान वर्ष में होली कब है, इस बात को लेकर बड़ा भारी कन्फ्यूजन दिख रहा है। लोग पूछ रहे है। कि होली 2025 14 मार्च को होगी या 15 मार्च को ! हर साल की तरह इस बार भी दो दिन होली मनाये जाने की बात चल रही है। हम यहां आपको बताने का प्रयास करेंगे कि होली को लेकर कन्फ्यूजन क्‍यों बना हुआ है। तो चलिए, जानते हैं होलिका दहन और रंग खेलने की सही तारीख़।

होली 2025 कब मनाई जाएगी

होली का पर्व हिंदुओं के सबसे बड़े पर्वों में शामिल है। इस त्योहार में इस साल भी कन्फ्यूजन की स्थिति है। कई स्थानों पर होली का त्योहार 14 मार्च और 15 मार्च को लेकर लोग उलझन में हैं। उत्तराखंड में पहाड़ व मैदान में लोग खासे दिक्कत में हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस बार आपको इन उलझनों में फंसने की जरूरत नहीं है, क्योंकि होली का त्योहार यानी रंगोत्सव हर साल चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है।

holi 2025 kab hai :

ज्ञात रहे कि इस साल चैत्र कृष्‍ण प्रतिपदा तिथि का आरंभ 14 मार्च को दिन में 12 बजकर 25 मिनट के बाद हो जा रहा है। इससे पहले तक फाल्गुन पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में 14 मार्च को दिन में प्रतिपदा तिथि लग जाने से रंगोत्सव इसी दिन मनाया जाएगा।

अतएव ज्योतिषियों की मानें तो 13 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा शुरू होगी। इस दिन भद्रा का साया दिन भर है। भद्रा सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 11 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। इसके लिए होलिका दहन 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक किया जाएगा। होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस प्रकार 14 मार्च को होली मनाई जाएगी।

 

18 साल की लड़की ने वजन घटाने के लिए 6 महीने से कुछ नहीं खाया, मौत

शादी के 34 दिन बाद सैनिक पति की हादसे में मौत; दुःख को बनाया शस्त्र और फिर सेना में अफसर बनीं सोनी बिष्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments