HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : होली एंजिल अल्मोड़ा ने अंशुमन व आर्यन ने मारी बाजी

अल्मोड़ा : होली एंजिल अल्मोड़ा ने अंशुमन व आर्यन ने मारी बाजी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सीबीएसई की दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आते ही खुशी की लहर दौड़ी। बच्चों ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंशुमन कोहली व आर्यन राना ने बराबर 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय टाप किया। इनके अलावा अभिनव स्यूनरी व सौरभ अधिकारी द्वितीय तथा संजना बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय से कुल 47 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठे। इनमें से 18 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षाफल शत—प्रतिशत रहा। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य डा. मनोज चौधरी, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments