सितारगंज ब्रेकिंग: वाटेंड मुजरिमों की धर पकड़ में पुलिस को पहली सफलता, 20 साल से दोष सिद्ध फरार हिस्ट्रीशीटर फकीर गिरफ्तार

0
Pantnagar: Accused of raping a teenage girl arrested
सांकेतिक फोटो


विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। पुलिस ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध होने पर वर्ष 2000 से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार कुवंरपुर सिसैया निवासी मुन्ना उर्फ फकीर पुत्र फूलशाह एक अपराधिक और शातिर किस्म का व्यक्ति है और सितागरंज कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। जिसे आज पुलिस ने बघौरी कब्रिस्तान के पास ​से एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 25 वर्ष पूर्व अभियुक्त मुन्ना ने जसवीर सिंह पुत्र बलकार सिंह के साथ मिलकर देवेंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को 20 दिसम्बर 2000 को हत्या का दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, लेकिन वह दोषसिद्ध होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नेपाल चला गया था। आज वह अपने से मिलने आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सलाहउद्दीन, एसएसआई प्रभात कुमार, एसआई हरविंद्र कुमार, सुरेंद्र कोरंगा, सिपाही बलवंत सिंह, दीपक जोशी, नरेंद्र यादव, जगदीश लोहनी व नरेंद्र पाठक आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS