हिमाचल प्रदेश : तोजिंग नदी में अचानक आई बाढ़, एक की मौत, इधर शिमला में भूस्खलन से कार क्षतिग्रस्त

0

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में बुधवार तड़के फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों सहित 9 लोगों के बह जाने की आशंका है। बादल फटने के बाद जिला मुख्यालय केलांग से करीब 15 किलोमीटर दूर उदयपुर अनुमंडल में तोजिंग नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद यह आपदा आई।


ADVERTISEMENTS

एसपी मानव वर्मा ने बताया कि कल रात लाहौल स्पीति जिले के उदयपुर अनुमंडल के तोजिंग नाले में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक अन्य घायल हो गया और 9 लोग लापता हो गए। उन्होंने बताया कि लापता लोगों में चार बीआरओ के जवान और एक दूरसंचार कंपनी के दो मजदूर शामिल हैं। वे एक वाहन में पांगी-किलर की ओर जा रहे थे, जो अचानक फ्लैश फ्लड में बह गया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

जम्मू-कश्मीर ब्रेकिंग : किश्तवाड़ में बादल फटने से 5 की मौत, कई लापता

उन्होंने कहा कि घायलों में से एक को कुल्लू शहर के एक सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया।

रिपोटरें में कहा गया है कि मनाली-लेह राजमार्ग पर भी बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ हैं और हाईवे पर सैलानियों समेत कई वाहन फंस गए हैं।

मंडी शहर के आगे कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भी चंडीगढ़ से कट गया है। बताया जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन और पर्यटक वाहन वहीं फंस गए हैं।

भारी बारिश के चलते बीआरओ ने मनाली-लेह हाईवे और मनाली-उदयपुर हाईवे को बंद कर दिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अगले आदेश तक मनाली से केलांग होते हुए लेह की ओर जाने पर रोक लगा दी गई है।

Breaking News : दरोगा जी, करा ली बेइज्जती ! चड्डी—बनियान में ही बस तौलिया लपेट हो गये गिरफ्तार, महंगी पड़ी रिश्वतखोरी

इधर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला से मिली जानकारी के अनुसार शिमला में विकास नगर-पंथघाटी रोड पर भूस्खलन हुआ है। जिसमें सड़क के किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई है। कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ।

सरकार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक सलाह जारी की है कि वे ऊंचे पहाड़ों, नदियों के पास घूमने और भूस्खलन की चपेट में आने वाले अन्य स्थानों से दूर रहें।

इस सप्ताह की शुरूआत में किन्नौर जिले के सांगला-बटेसेरी मार्ग पर भीषण भूस्खलन में नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी। वे एक वाहन में यात्रा कर रहे थे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

यूपी : बाराबंकी में डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 18 की मौत, कई घायल

ADVERTISEMENTS