HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में हाईवे, तो बागेश्वर में विद्यालय में गिरा विशालकाय पेड़

अल्मोड़ा में हाईवे, तो बागेश्वर में विद्यालय में गिरा विशालकाय पेड़

ADVERTISEMENTS

दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम अंधड़ के साथ बारिश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम मौसम ने अचानक मिजाज बदला और एकाएक आसमान में बादल घिर आए और अंधड़ व बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। इसी दौरान अंधड़ से अल्मोड़ा-ताकुला हाईवे में कालीमठ के पास एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। करीब ही खड़ा एक ट्रक भी पेड़ की चपेट में आने से बच गया। इस कारण पेड़ गिरने से हाईवे में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विद्यालय में गिरा पेड़

बागेश्वरः यहां जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में आज एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे अफरातफरी मच गई, सौभाग्य से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में फायर टीम में भारी मशक्कत के बाद परिसर से पेड़ हटा दिया है। आज सुबह लगभग आठ बजे जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर पर एक विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया। विद्यालय के बच्चे सभी घरों के अंदर थे। जिससे बड़ी घटना टल गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एफएस गरुड़ की टीम विद्यालय पहुंची। उन्होंने परिसर पर आंधी के कारण गिरे चीड़ के पेड़ को भारी मशक्कत के बाद हटाया। पेड़ के कारण विद्यालय का रास्ता भी बाधित हुआ था। पेड़ हटने के बाद विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। अग्नि शमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। अंधड़ के कारण लगातार पेड़ गिर रहे हैं। लोगों को सावधान रहना है। इस दौरान एफएसडीआर मनोज सिंह, हेम चंद्र, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments