HomeAccidentUttarakhand Breaking- दर्दनाक हादसा : किशोरी से टकराई तेज रफ्तार यूटिलिटी, वाहन...

Uttarakhand Breaking- दर्दनाक हादसा : किशोरी से टकराई तेज रफ्तार यूटिलिटी, वाहन चालक व लड़की की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

टिहरी गढ़वाल के जौनपुर क्षेत्र अंतर्गत थत्यूड़ मोटर मार्ग में हुए एक दर्दनाक हादसे में बकरी चराने निकली किशोरी की तेज रफ्तार यूटिलिटी वाहन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ बंगसील मोटर मार्ग में सीतु 15 साल पुत्री स्व. सबलू ग्राम तेवा बकरियों को चराने गई हुई थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

तभी एक तेज रफ्तार यूटिलिटी, जो कि ओंतड़ गांव से शटरिंग लेकर थत्यूड़ आ रही थी युवती व उसकी बकरियों से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में किशोरी ने अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, उसकी तीन बकरियां भी मर गईं।

इस हादसे में यूटिलिटी चालक सचेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने सीएमआई अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दर्दनाक हादसे में दो परिवारों में मातम पसर गया है, परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

भयानक : तीन बाइक सवारों पर टाइगर (बाघ) का हमला, 2 की दर्दनाक मौत, तीसरे ने पूरी रात पेड़ पर बिता कर बचाई जान, मृतकों के क्षत विक्षप्त शव बरामद

अन्य खबरें

स्वर्णकार की पत्नी से 9 लाख के जेवर ठगने वाला ढोंगी साधु गिरफ्तार, सम्मोहन विद्या में है माहिर, चंद रोज पहले ही सीएम धामी से कराया था पुस्तक विमोचन, पढ़िये इस शातिर की पूरी कुंडली…

National : आसमानी बिजली ने ढाया कहर, 68 से अधिक लोगों की मौत, आमेर के वॉच टावर में 35 से अधिक टूरिस्ट आये चपेट में, हर तरफ चीख-पुकार

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी : स्टैंडर्ड स्वीट्स के मालिक दिनेश गुप्ता की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत : मंदिर दर्शन से लौट रहे लालकुआं के युवक-युवती की बाइक बरसाती नाले में रपटी, पानी के तेज बहाव में बहने से युवती की मौत, युवक को सकुशल बचाया गया

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments