HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: फिल्मी अंदाज में कार छोड़ भाग निकला ‘हीरो भाई’, साथी...

Almora Breaking: फिल्मी अंदाज में कार छोड़ भाग निकला ‘हीरो भाई’, साथी गिरफ्तार

पुलिस ने पकड़ा 10.35 लाख का गांजा, फरार चालक की तलाश
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिले के सल्ट थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने एक स्विप्ट कार से 10.35 लाख रुपये का गांजा पकड़ा है। इस गांजे की सराईखेत से काशीपुर तस्करी हो रही थी। इसमें फिल्मी अंदाज में चालक ‘हीरो भाई’ कार खड़ा कर भागने में सफल हो गया जबकि कार में सवार दूसरा युवक पुलिस गिरफ्त में आ गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसओजी की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग की। इस बीच स्विप्ट डिजायर कार संख्या यूके 06वी 2152 को रोका, तो चालक कार खड़ी कर स्वयं भाग गया। कार में बैठे 22 वर्षीय युवक रोहित कश्यप पुत्र देवराज कश्यप, निवासी लक्ष्मी पट्टी वार्ड नंबर 08, थाना काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर से पूछताछ की गई और कार से तलाशी में पांच कट्टों में भरा कुल 69 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत पुलिस ने 10.35 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने कार में युवक रोहित को गिरफ्तार कर लिया और रोहित व फरार चालक के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आने के भय से कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार युवक रोहित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कार चालक का नाम ‘हीरो भाई; है और वह दोनों सराईखेत से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर ज्यादा दाम में बेचने के लिए काशीपुर ले जा रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजेद्र प्रसाद, एचसीपी विजय सिंह रावत, आरक्षी संजू कुमार, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र पाल, मनमोहन सिंह व चालक मदन सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments