HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: इधर तिरंगा यात्रा, तो उधर निकली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Bageshwar: इधर तिरंगा यात्रा, तो उधर निकली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आजादी का अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सहकारिता विभाग के तत्वाधान में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा विभास भवन से प्रारंभ होकर तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, स्टेशन रोड़ होते हुए कोतवाली पर समाप्त हुई।

जिलाधिकारी रीना जोशी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा के साथ एकता का परिचय दें। शहीदों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। उसको बरकरार रखने के लिए हम अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं। हमें अपने वीर सपूतों द्वारा किए गए त्याग को नहीं भूलना चाहिये। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आह्वान किया वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और पूरे विश्व के सामने अखंड भारत का उदाहरण पेश करें। तिरंगा यात्रा विकास भवन से शुरू होकर शहर के कई हिस्सों से निकली, जिसके कारण पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगता दिखाई दिय। इस मौके पर सीडीओ संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सीनियर सीटिजन दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, अपर जिला सहायक प्रबंधक सुरेश चंद्र लोहनी, एनसीसी कैडेट आदि मौजूद रहे।
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

बागेश्वरः कांग्रेस कमेटी कपकोट द्वारा भराड़ी स्थित पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा भराड़ी से प्रारंभ होकर जाजर-कपकोट पुल-हिचैड़ी-ब्लॉक मुख्यालय-तहसील क्षेत्र-कपकोट बाजार-शिवालय-पुल बाजार स्थानों से गुजरी। इस दौरान जनसभा हुई। तहसील स्थित स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व. चंद्र सिंह शाही की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। यात्रा में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी स्व. चंद्र सिंह शाही ,स्व. मोहन सिंह ऐठानी, स्व. मथुरा दत्त जोशी के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित फर्श्वान, हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, शांति दानू, ममता मेहता, प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी, डूंगर सिंह, चामू देवली, प्रवीण कोरंगा, महिमन गढ़िया, नरेंद्र कोरंगा, हरीश जोशी, दीवान सिंह, रंजीत कोहली, प्रवीण मटियानी, दुर्गा दयराकोटी, प्रमोद जोशी, प्रताप राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments