HomeUttarakhandAlmoraअगस्त क्रांति दिवसः ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में धूमधाम से समारोह, रंगारंग प्रस्तुतियां

अगस्त क्रांति दिवसः ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में धूमधाम से समारोह, रंगारंग प्रस्तुतियां

  • देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले बलिदानियों के सम्मान पर जोर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आज अगस्त क्रांति दिवस ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर का अनावरण तथा द्वीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि मंगलदीप विद्यालय की प्रबंधक मनोरमा जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान तथा अन्य ने किया। जेल परिसर में सभी ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मालूम हो कि ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल में जवाहर लाल नेहरू, बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खां, दुर्गा सिंह रावत समेत कई अन्य क्रांतिकारी नेता निरुद्ध रहे थे। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की याद में यह अगस्त क्रांति दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के सम्मान को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और उनके आदर्शों का सम्मान करना चाहिए। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मानने जा रहा है। बीते 75 वर्षों से लेकर आज तक भारत ने बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन की अगस्त क्रांति में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों को याद करने का दिन है।

मुख्य अतिथि मंगल दीप विद्यालय की प्रबंधक मनोरमा जोशी ने कहा कि सभी को अपने हृदय में संकल्प लेकर देश हित के लिए कार्य करने चाहिए। उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश भक्ति तथा देश के विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने अगस्त क्रांति के नायकों तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सैनानियों को श्रद्धांजलि दी। सभी वक्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास, तत्कालीन परिस्थितियों आदि के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एडम्स कॉलेज, मंगल दीप स्कूल,मानस पब्लिक स्कूल, कुर्मांचल पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहित किया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा भाषण के माध्यम से समा बांधा। मंगल दीप स्कूल के मूक बधिर बच्चों ने भी देश भक्ति गीत एवं नृत्य किए।

इस दौरान कारागार प्रशासन द्वारा जेल रेडियो का आयोजन कर जेल परिसर की दिन चर्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि आज परिस्थितियां पूर्व की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने जेल के बारे में कहा कि यह बंदी गृह नहीं बल्कि सुधार गृह है। यहां अपराधियों को स्वसुधार के लिए प्रेरित किया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन गिरीश मल्होत्रा द्वारा किया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, जिला अस्पताल की सीएमएस कुसुमलता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, रेडक्रॉस के चेयरमैन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हयात सिंह रावत, पीसी तिवारी, एडवोकेट जीएस बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments