सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगे बिलौना वार्ड में तीन दिन से दिन में ही एक नहीं बल्कि तीन-तीन गुलदार दिख रहे हैं। इससे ग्रमाीण दहशत में हैं। जहां गुलदार दिख रहा है वह छोटे बच्चों के स्कूल का आम रास्ता है। इस अभिभावकों की परेशानी और बढ़ गई है।
ADVERTISEMENTS
ग्रामीण नंदन पांडेय, सुरेश पांडेय, हरीश कुमार, बलवंत राम आदि ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदारों की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जल्द रेंजर को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए जाएंगे। वन विभाग की टीम के मौका मुआयने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।