HomeAccidentBig Breaking Uttarakhand : यहां भरभरा कर गिर गया मकान, मलबे में...

Big Breaking Uttarakhand : यहां भरभरा कर गिर गया मकान, मलबे में दबे दो बच्चे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटडा बिरसानी में एक मकान ढह जाने से उसमें दो बच्चे दब गये। घंटों चले बचाव कार्य के बाद एक बच्चे को निकाल दिया गया है, जबकि दूसरे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार विकास नगर के कोटडा बिरसानी में बारिश के कारण एक नया बना मकान का पिलर अचानक धंस गया। जिसके बाद यह मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस बीच भवन के मलबे के नीचे दो बच्चे दब गए। बताया जा रहा है कि जब यह घटना घटी तब यह यह दोनों बच्चे मकान की छत पर थे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

वारदात : ड्टूटी पर तैनात महिला सिपाही से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर सर फोड़ा

सूचना मिलने पर सहसपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर आई और बचाव कार्य शुरू हुआ। रेस्क्यू के दौरान एक 8 वर्षीय बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 6 वर्षीय बच्चा अभी भी मलबे में फंसा है। पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मौके पर ही मौजूद है।

देखिये वीडियो : निर्माण सामग्री लेकर अल्मोड़ा आ रहा टिप्पर खाई में गिरा, एक की मौत, चालक गम्भीर

Uttarakhand : यहां घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments