HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वरः इधर 51 पव्वे, तो उधर 139 पव्वे अवैध शराब पकड़ी

अल्मोड़ा/बागेश्वरः इधर 51 पव्वे, तो उधर 139 पव्वे अवैध शराब पकड़ी

दोनों मामलों में एक-एक आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः पुलिस ने अल्मोड़ा जिले में एक दुकानदार को 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा है, जबकि बागेश्वर में पुलिस ने 139 पव्वे देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
अल्मोड़ाः जिले के थाना लमगड़ा ने दुकान से 51 पव्वे व 01 अद्धा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया। चेकिंग के दौरान ग्राम सेल्टाचापड़, जैंती में केशर सिंह उर्फ किशन सिंह के जनरल स्टोर की दुकान से 51 पव्वे व 01 अध्धा अंग्रेजी शराब बरामद हुई और आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बागेश्वर में देशी मदिरा पकड़ी

बागेश्वरः पुलिस ने 139 पव्वे देसी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपित प्रदीप भट्ट पुत्र प्रताप भट्ट निवासी भागीरथी को 139 पव्वे गुलाब देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टीम में उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, भुवन प्रसाद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments