HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः 05.69 लाख कीमत का गांजा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ाः 05.69 लाख कीमत का गांजा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले में एक व्यक्ति को 5.69 लाख रुपये के गांजे के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया। जो स्विप्ट डिजायर कार में गांजा तस्करी कर रहा था। यह आरोपी जसपुर, उधमसिंहनगर निवासी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिले के भतरोंजखान थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहान बैरियर पर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 07 एडी 9100 को चैक किया, तो वाहन चालक शहजाद अली के कब्जे से 04 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 37.955 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 05.69 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी शहजाद अली पुत्र हबीव अहमद, निवासी भगवन्त मडुवाखेड़ा, थाना जसपुर, जनपद उधमसिंहनगर को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार को सीज किया है।

मामले में प्रभारी निरीक्षक भतरौजखान हेम चन्द्र पंत ने बताया कि आरोपी पिछले 03 वर्षों से गाड़ी चलाने का कार्य करता है और वह झिमार क्षेत्र से गांजा खरीदकर अपने घर जसपुर ले जा रहा था, ताकि उसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचकर अधिक लाभ अर्जित कर सके। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह बिष्ट व आनंद त्रिपाठी, कांस्टेबल संदीप मलिक शामिल रहे।
फरार आरोपी पकड़ा

उधर जिले के थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत मामले का फरार आरोपी गजेन्द्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भवानीपुर, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद काफी लम्बे से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट प्राप्त कर थाना सल्ट पुलिस व एसओजी, एएनटीएफ की टीम ने ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलित की और आरोपी का पता लगाकर उसे कोसी रोड अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments