HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: गांजा तस्करी के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Almora News: गांजा तस्करी के आरोपी को नहीं मिली जमानत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांजा तस्करी के एक मामले में आरोपी विजय रावत पुत्र दिनेश रावत निवासी ग्राम भटवाड़ा, थलीसैंण, जिला पौढ़ी गढ़वाल की जमानत अर्जी विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने खारिज कर दी।
आरोपी विजय रावत को 10 मई 2021 को पुलिस ने चौकी चौराहा भिकियासैंण में चेकिंग के दौरान 51 किलो 742 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा और एनडीपीएस एक्ट के तहत भतरोंजखान थाने में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आज अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उसकी जमानत का घोर विरोध करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अदालत को बताया कि आरोपी जमानत का दुरूपयोग कर सकता है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनी और दस्तावेजी साक्ष्यों व पत्रावली का परिशीलन कर जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की और जमानत अर्जी खारिज कर दी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments