HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नैनीताल में गिरफ्तारी के विरोध में...

हल्द्वानी न्यूज : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नैनीताल में गिरफ्तारी के विरोध में हेमंत ने साथियों संग फूंका सीएम का पुतला


हल्द्वानी। नैनीताल में मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधपार्क में नारेबाजी के साथ सीएम का पुतला फूंका।
इस मौके पर हेमंत साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना किसी का भी संवैधानिक अधिकार है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

खरी—खरी : अपनी ही सरकारों से बंशीधर भगत की नाफरमानी

ऐसे में सीएम के आने से पहले अपनी नाराजगी व्यक्त करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। प्रदेश सरकार और पुलिस की ऐसी कार्रावाई विरोध की आवाज को कुचलने का एक षडयंत्र है।

वीडियो: हल्दूचौड़ में घर के बाहर ही तमंचे की नोक पर लुट गया व्यापारी

उन्होंने कहा कि सीएम के सामने उनकी जनविरोधी नीतियों की खिलाफत करना न तो राष्ट्र द्रोह है और ना ही राजद्रोह। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज कुचलने पर तुली हुई है। प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही सीएम साहब हवा हवाई दौरे कर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने में लगे है।

हरिद्वार न्यूज : वीडियो/ गंगा तटों पर चल रहा माघ पूर्णिमा का पवित्र स्नान

कांग्रेस प्रदेश सचिव मंयक भट्ट ने कहा कि जनता मंहगाई की मार से परेशान है, भाजपा सरकार हिटलरशाही पर उतारू कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई को लड़ेगी।
पुतला दहन में दीपा खत्री, सन्दीप भैसोड़ा, पंकज कश्यप, हैप्पी माहेश्वरी, शमा परवीन, किरन माहेश्वरी, नन्दनी खत्री, अरविंद शर्मा, रवि कश्यप व सचिन राठौर आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments