HomeBreaking Newsगरमपानी/नैनीताल : भारी बारिश, उफान में नदियां, नैनीझील का बढ़ा जल स्तर

गरमपानी/नैनीताल : भारी बारिश, उफान में नदियां, नैनीझील का बढ़ा जल स्तर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

बेतालघाट और गरमपानी में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, हल्द्वानी में गोला, अल्मोड़ा में कोसी, गरमपानी में शिप्रा और रामनगर की दाबका नदी उफान पर है और निकटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के आवासीय परिसर खतरे की जद में हैं। नैनीताल में नैनी झील का जल स्तर पर भी लगातार बढ़ रहा है।

मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में नदी, गाढ़-गधेरे बहुत तेज उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि अकेले नैनीताल जनपद में 21 ग्रामीण सड़के 6 राजमार्ग बाधित हैं, जिन्हें खोले जाने का काम भी लगातार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बेतालघाट-भुजान, धनिया कोट- भुजान, भुजान-बेतालघाट, बेतालघाट ओखलढुंगा पहाड़ी से पत्थर गिरने व मलबा आने के चलते बंद हैं। जिसके चलते यहां तमाम मुसाफिर फंस गये हैं। हालांकि जगह-जगह जेसीबी से सड़क खोलने का काम भी चल रहा है।

वहीं, हल्द्वानी की बात करें तो शहर के अधिकांश आंतरिक मार्गों में जल भराव की समस्या देखी जा रही है और लोगों को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। पुलिस प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों को फिलहाल बारिश थमने तक अपने-अपने घरों में नहीं रूकने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि कोई भी बेवजह नदी किनारे नहीं जाये।

नैनीताल में नैनी झील के जलस्तर में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है। यहां जलस्तर 12 फीट के आसपास पहुंच गया है, जिस वजह से सिंचाई विभाग में नैनी झील के निकासी गेट खोल दिए हैं। भावली नैनीताल राज मार्ग मलवा आने से बाधित हुआ है। हल्द्वानी में गौला नदी का जल स्तर 4843 क्यूसेक तक पहुंच गया है। वहीं तमाम पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की खेतों में तैयार सब्जी की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। नैनीताल संवाददाता द्वारा बताया गया है कि तीन दिन से रुक-रुककर यहां बारिश लगातार हो रही है। जिस कारण झील के सहायक नाले भी उफान पर हैं। भारी बारिश से नैनी झील का जलस्तर 10 फीट 9 इंच पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को जलस्तर 10 फीट दो इंच था। झील का यह जल स्तर इस साल का सबसे अधिक है। हालांकि पिछले वर्ष 8 अक्तूबर को नैनी झील का जलस्तर 12 फीट 2 इंच था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments