HomeUttarakhandAlmoraभारी बारिश : क्वारब के पास टूटा पहाड़, हाईवे जाम, दुकनों में...

भारी बारिश : क्वारब के पास टूटा पहाड़, हाईवे जाम, दुकनों में घुसा मलबा

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER SUYALBARI | अल्मोड़ा-नैनीताल जनपद के समावर्ती इलाकों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त—व्यस्त हो गया है, अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में क्वारब के पास पहाड़ टूटने से तमाम मलबा सड़क पर आ गया है। जिससे सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़ घंटे जाम लग गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जेसबी व भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया। फिलहाल ट्रैफिक को यहां वनवे कर दिया गया है।

 मकान—दुकानों में घुसा मलबा
मकान—दुकानों में घुसा मलबा

क्वारब के पास टूटा पहाड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे से अल्मोड़ा—नैनीताल के सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब में जबरदस्त बारिश हुई। बारिश का यह क्रम शाम 4:30 बजे तक जारी रहा। तेज बारिश के चलते आपदा जैसे हालात पैदा हो गए। क्वारब के पास पहाड़ टूटने से भारी मलबा सड़क पर आ गया। आस—पास की दुकानों व मकानों में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा घुस आया। जिससे अफरा—तफरी का माहौल हो गया।

 मकान—दुकानों में घुसा मलबा
मकान—दुकानों में घुसा मलबा

हाईवे में कई जगह मलबा आने की सूचना

क्वारब पुल के पास पहाड़ टूटने से जबरदस्त जाम लग गया। अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में कई जगह मलबा आने की सूचना है। इधर सूचना मिलने पर खैरना से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। क्वारब पुलिस के जवान भी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

जेसीबी की मदद से किसी तरह सड़क से मलबा हटवाया गया, फ़िलहाल जाम को खोला गया है। हालांकि यातायात अभी भी वन वे बना हुआ है। मौके पर क्वारब पुलिस के आनंद राणा, गोपाल बिष्ट तथा एसडीआरएफ खैरना से आएराम सिंह बोरा, जगमोहन, शेखरउपाध्याय, रणजीत आदि मौजूद हैं।

क्वारब के पास टूटा पहाड़
क्वारब के पास टूटा पहाड़

दुकानों व मकानों में घुसा मलबा

यहां लगभग दो घंटों की जबरदस्त बारिश के बाद क्वारब के पास पहाड़ टूटने से भारी मलबा सड़क पर आ गया और दुकानों व मकानों में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा घुस आया। जिससे यहां ग्राम प्रधान पति पूरन सिंह लटवाल की किराना की दुकान में लाखों का नुकसान हो गया है, दुकान में रखा सभी सामान मलबे की भेंट चढ़ गया। ग्राम प्रधान नीमा देवी ने एनएच के कार्यों में असंतोष जताया है। इधर पट्टी पटवारी ललित मोहन ने मौके पर जाकर मुआयना किया। हुए नुकसान की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी विपिन पंत कोश्याकुटौली को भेजेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments