HomeBreaking Newsउत्तराखंड के इन जिलों में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट...

उत्तराखंड के इन जिलों में 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, उधर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के सोबला में बादल फटने की घटना भी सामने आई है।

मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी और मैदानी जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

तो वहीं 1 और 2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही 3 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

गजब : आयुष ने चांद पर खरीदा प्लॉट, घर पहुंची रजिस्ट्री और बोर्डिंग पास

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments