HomeUttarakhandDehradunUttarakhand Breaking : राज्य में भारी बारिश का अलर्ट - केदारनाथ, गंगोत्री...

Uttarakhand Breaking : राज्य में भारी बारिश का अलर्ट – केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के चलते केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर फिलहाल अस्थाई रूप से रोक लगा दी गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। उन्हें अपने सुरक्षित गंतव्य को जाने को कह दिया गया है। वहीं फिलहाल अभी बदरीनाथ की यात्रा जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते तीनों धामों की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी जारी है। राज्य के पहाड़ी जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।

उत्तराखंड : वन क्षेत्राधिकारी भर्ती परीक्षा को लेकर अपडेट जारी, इस दिन होगी परीक्षा

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा को फ़िलहाल रोक दिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री में जिन यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, उन्‍हें सुरक्षित गंतव्य को जाने को कहा जा रहा है। यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बडकोट में रोका गया है, जबकि गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को उत्तरकाशी और भटवाड़ी के पास रोका जा रहा है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

इधर, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। धाम में पहुंचे यात्रियों को दर्शन के बाद वापस भेजा जा रहा है। यात्रा के मुख्‍य पडावों पर पुलिस और एसडीआरएफ को मदद के लिए तैनात किया गया है।

उत्तराखंड : युवक ने चाकू—ब्लेड से रेत दिया अपना गला, गम्भीर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जिले में 18 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही राज्य के उत्तरकाशी, चमोली रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर अल्मोड़ा जिले में भी भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी जनपद में भी कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

Haldwani : बच्चों के आपसी झगड़े में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments